14 नवंबर 2020 राशिफल: सालो बाद मिथुन और कुंभ राशि के जातको के लिए बन रहे हैं ऐसे योग, अन्य जानें अपना भाग्यफल - Newztezz

Breaking

Saturday, November 14, 2020

14 नवंबर 2020 राशिफल: सालो बाद मिथुन और कुंभ राशि के जातको के लिए बन रहे हैं ऐसे योग, अन्य जानें अपना भाग्यफल


मेष राशि

द्वादश मंगल आपको ऋण से दूर रहने का संकेत दे रहा है। विवादों से भी दूर रहें और शरीर का ध्यान रखें।

वृषभ राशि
एकादश मंगल आपके लिए लाभकारी रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। विवादास्पद मामलों में विजय होगी। नौकरी में तरक्की के होने के योग हैं।

मिथुन राशि
दशम मंगल विवाह और अन्य शुभ कार्यों में आ रही रुकावटों को दूर करेगा। नए मकान, वाहन की प्राप्ति हो सकती है। कार्य समय पर होंगे।

कर्क राशि
नवम मंगल आपको खुशहाली प्रदान करेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और कार्य का विस्तार करने में सफल होंगे। आय प्राप्ति का संघर्ष समाप्त होगा।

सिंह राशि
अष्टम मंगल आपको कुछ परेशान कर सकता है। अत: संभलकर कार्य करें। यात्राओं का योग है और स्वास्थ्य कमजोर रहने के आसार हैं।

कन्या राशि
सप्तम मंगल आपके लिए परेशानियां बढ़ा सकता है। बिना कारण भय बना रहेगा। कार्य में अरुचि रहेगी और किसी से भी सहयोग की अपेक्षा न करें।

तुला राशि
षष्ठम भाव का मंगल आपको अपेक्षित सफलता नहीं दिलाएगा। अभी धैर्य से जीवन बिताने का समय है। क्रोध से बचें।

वृश्चिक राशि
पंचम भाव का मंगल आपको सभी तरह के सुख प्रदान करेगा। कर्ज से छुटकारा मिलेगा और नए कार्यों को करने का मौका मिलेगा।

धनु राशि
चतुर्थ भाव मंगल आपके लिए ठीक नहीं है। आपको संयम पूर्वक समय बिताना चाहिए। आवश्यक कार्यों अभी टालना ही उचित रहेगा। जरूरी काम हो तो किसी विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

मकर राशि
तृतीय भाव का मंगल आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्य में बदलाव संभव है।

कुंभ राशि
द्वितीय भाव का मंगल शुभ रहेगा। संपर्कों का लाभ मिलेगा। नई लाभदायक स्थिति बनेगी। कार्यों में बढ़ोतरी होगी और धन लाभ होगा।

मीन राशि
इस राशि में ही मंगल है। जो लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए लाभदायक होगा। कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यापार उत्तम रहेगा।

No comments:

Post a Comment