धक्का—मुक्की के बाद पुलिस ने राहुल व प्रियंका गांधी को लिया हिरासत में - Newztezz

Breaking

Thursday, October 1, 2020

धक्का—मुक्की के बाद पुलिस ने राहुल व प्रियंका गांधी को लिया हिरासत में

 


नोएडा। हाथरस गैंगरेप की घटना के बाद आए उबाल को रोकने के लिए जहां पूरा प्रशासन लगा हुआ है वहीं सियासी लोग इसे भुनाने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। सबकी जुबान पर इंसाफ की बात चल रही है। जबकि मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जा चुका है, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई की जाएगी। बवाजूद इसके प्रदर्शन कर रहे लोगों को कौन सा इंसाफ चाहिए यह तो वही समझ सकते हैं। खैर हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में रोक दिया है। यमुना एक्सप्रेसवे पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद राहुल व प्रियंका पैदल ही हाथरस की निकल लिए हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी ही होगी। पैदल जाते समय पुलिस वाले राहुल गांधी को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान धक्का—मुक्की के बीच राहुल गांधी सड़क पर गिर गए।

उत्तर प्रदेश पुलिस के इस बर्ताव पर राहुल ने कहा कि प्रशासन चाहे जितना जोर लगा ले लेकिन वह हाथरस जाकर ही मानेंगे। उन्होंने कहा अभी-अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया, मुझ पर लाठी भांजी और मुझे जमीन पर ढकेल दिया। मैं जानना चाहता हूं कि मोदी जी को ही इस देश में चलने की इजाजत है? एक सामान्य व्यक्ति कहीं आ जा नहीं सकता?

हम हाथरस न जा सके इसलिए हमारा वाहन रोक दिया गया, इसलिए हमने पैदल चलना शुरू किया। लेकिन अब हमारे साथ धक्का—मुक्की किया जा रहा है। वहीं प्रियंका ने कहा कि योगी राज में प्रदेश में भय और आतंक का वातावरण बना हुआ है। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि आखिर किस धर्म में लिखा है कि किसी बाप को उसकी बेटी का अंतिम संस्कार तक न करने दिया जाए। हालांकि पुलिस ने हाथरस पहुंचने से पहले राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है।

No comments:

Post a Comment