31 अक्टूबर 2020 राशिफल: इन 3 राशि के जातक कर्ज देने से बचे, विवाद से रहें दूर, अन्य जानें अपना भाग्यफल - Newztezz

Breaking

Saturday, October 31, 2020

31 अक्टूबर 2020 राशिफल: इन 3 राशि के जातक कर्ज देने से बचे, विवाद से रहें दूर, अन्य जानें अपना भाग्यफल

shanidev-rashifal-24

 मेष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार के क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा सहयोग प्राप्त नही मिल पायेगा। कार्य क्षेत्र मे भी किसी तरह से नुकसान उठाना पड सकता है। पूजा पाठ करने से मानसिक शांति मिलेगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे। जोखिम लेने से बचें। सेहत ठीक रहेगी।

वृषभ राशि
आज आप परिवार की सभी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे। पढ़ने में मन लगेगा। आज आपको अपनी क्षमता के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। आप आज काफी सक्रिय रहेंगे। आप पिछले कई दिनों से छोटे मोटे खिंचाव और दर्द की गिरफ्त में थे, इससे आप चिड़चिड़े से हो गए थे। आज आप इन सब से मुक्ति पाकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अनुभव करेंगे। अपने पार्टनर के लिए कोई विशेष योजना बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ होगा।

मिथुन राशि
नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत हो सकती है। अफसर के व्यवहार से परेशान रहेंगे।धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई से जुड़ी समस्या हल होगी। कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। व्यवसाय अच्छा चलेगा। सेहत ठीक रहेगी। किसी विवाद का हिस्सा न बनें।

कर्क राशि
आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। परिवार के सदस्यों का काम में सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। जीवन में नयापन महसूस करेंगे। जीवनसाथी का सुखद सहयोग रहेगा। आपको परिवार के सदस्य की छोटी-मोटी तकलीफ होने पर देखभाल करनी पड़ सकती है। आज आप किसी को कर्ज देने से बचें। आज अपने मित्रों के साथ दिन बिताएं। आफिस का माहौल अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। नई योजनाएं बनेंगी। आज आप अपने पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट दें।

सिंह राशि
वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई अप्रिय घटना हो सकती है। आज अच्छे कार्यो पर आपका धन खर्च होगा। आज स्वास्थ्य को लेकर आप चिंता में रहेंगे। आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति कम करनी होगी। जल्दी करने के चक्कर में परेशानी हो सकती है।परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा। फील्ड में काम करने वालों को खुशखबरी मिलेगी। उधार की रकम वापस मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें।

कन्या राशि
आज का व्यस्तता में बीतेगा। आज आपके साथ कोई अप्रिय घटना होने के योग बने है, कार्य क्षेत्र में बाधा आ सकती है। वृद्धों की सेवा करने से शुभफलों की प्राप्ति होगी। कोई भी काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर ले। आज आप पर भावनाओं का काबू रहेगा। पिछले कुछ दिन से आपने अपने आपको बहुत नियन्त्रण में रखा है। आज किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अनर्गल शब्दों का प्रयोग करन बचें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे।

तुला राशि
परिवार के वृद्धजनों की सेहत पर ध्यान दें। बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखें। आपको अपने सेहत के प्रति दिक्कतें हो सकती है। कार्य क्षेत्र में किसी तरह का नुकसान उठाना पड सकता है। आज आप पर भावनाओं का काबू रहेगा। कुछ दिनों आप जो दिक्कत झेल रहे थे। उससे निजात मिलेगी। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। नया काम शुरू करने के विचार को फिलहाल त्याग दें।

वृश्चिक राशि
आपको पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कारोबार में सुखद परिणाम नहीं मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में मन लगेगा। आपके परिजनों के लिए थोडी दिक्कत बढ़ सकती है। आज किसी कार्य में काफी खर्च हो सकता है। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं, जिसकी आपको जरुरत नही है, पर आपको पसंद हो। बिना वजह खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें। आज कुछ नयी वित्तीय योजनायें भी पता चलेंगी, दिन अच्छा गुजरेगा।

धनु राशि
आज का दिन आपका समस्याओं से भरा रहेगा। आपको भाग्य से पूर्ण रूप से सहयोग नही मिलेगा। घर परिवार में किसी सदस्य को सेहत संबंधी दिक्कतों से जूझना पड सकता है। मन में दूसरों के प्रति मदद करने की भावना पैदा होगी। ऐसे तरीके ढूंढने होंगे जिनसे आपका स्वास्थ्य ठीक बना रहे। आप हमेशा की तरह काम करना जारी रखे और आपको जल्दी ही पदोन्नति मिल सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

मकर राशि
आज आपको अपने किस्मत से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। मन में नकारात्मक सोच बढ़ेगा। स्वभाव में चिडचिडापन और हठीपन देखने को मिलेगा। इसके चलते आप खुद का नुकसान कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपके निवेश पर अच्छा लाभ मिलेगा । छात्रों को कामयाबी मिलेगी। प्रोफेशनल के लिए कार्य स्थल पर एक सकारात्मक दिन होगा। पुराने मामलों का समाधान होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

कुंभ राशि
आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन ज्यादा रहगा। आज कोई न कोई घटना आपके लिए विपरीत परिस्थिति निर्मित करेगी। किसी प्रकार की चोट लगने के योग बने है। आप आज ऊर्जा से भरपूर हैं, जो आपके काम में भी साफ़ दिखाई देगी। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने पार्टनर के लिए कुछ समय निकालें, धन लाभ होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। शरीर का दर्द उभर सकता है। खुद की क्षमता पर भी विश्वास रखें। बोलचाल के दौरान संयमित रहें।

मीन राशि
आज आपको परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी संगति को सही रखें। आज आपको किसी काम को लेकर समस्या से जूझना पड़ सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिल सकती है। वित्तीय निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। शत्रु पक्ष शांत रहेगा। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। कार्य को टालने से बचें, धन लाभ होगा। विवाहित लोग घूमने जा सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताएं। प्रसन्न रहेंगे।

No comments:

Post a Comment