18 अक्टूबर 2020 राशिफल, इन 4 राशियों के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, मां दुर्गा की आराधना से पूरी होगी मनोकामना - Newztezz

Breaking

Sunday, October 18, 2020

18 अक्टूबर 2020 राशिफल, इन 4 राशियों के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, मां दुर्गा की आराधना से पूरी होगी मनोकामना


मेष राशि

आज आपको बेहद सतर्क रहना होगा। वाहन आदि चलाते समय चोट लगने की आशंका है। आज का दिन कुछ दिक्कत हो सकता है। जोखिम वाले कार्यों के दौरान सावधानी रखें। अप्रिय सूचना मिल सकती है। किसी की बातों में आकर अपने लोगों पर शक न करें। कारोबारी आज बेहद व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा।

वृषभ राशि
आज आप बेहद उत्साहित रहेंगे। सगे-संबंधियों से भेंट होगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे।। शुभ समाचार मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। लंबित कार्यों में तेजी आएगी। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। किसी पर बिना सोचे विचारे भरोसा न करें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशि
आज आपको ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। ज्यादातर काम पूरे होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। आमदनी में वृद्धि होगी। नए कार्य को मन लगाकर करेंगे। दफ्तर में शुभ सूचना मिल सकती है। आज का दिन ठीक रहेगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। सामाजिक रूप से सराहना होगी। जोखिम न लें। यात्रा को टालें। कारोबीर खुश रहेंगे।

कर्क राशि
आज किस्मत का साथ मिलेगा। किसी बुद्धिजीवी से मुलाकात होगी। मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ होगा। निवेश करने की योजना बना सकते हैं। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। फील्ड में काम करने के दौरान नए मौके मिलेंगे। दफ्तर में अफसर प्रसन्न रहेंगे। किसी की बात से ठेस लग सकती है। तनाव लेने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह राशि
आज का दिन कुछ परेशानियों वाला हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। कर्ज देते समय सतर्क रहें। रिश्तेदारों की ओर से अप्रिय सूचना मिल सकती है। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। युवा वर्ग प्रसन्न रहेगा। आमदनी स्थिर रहेगी। बेवजह खर्च करने से बचें। नई जानकारी मिलेगी।

कन्या राशि
आज किसी कार्य को लेकर आलस्य न करें। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। आज खर्च ज्यादा होगा। दफ्तर में शुभ सूचना मिलेगी। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबारियों को अकस्मात धन लाभ होगा। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। कैरियर से जुड़े कार्य सफल रहेंगे। खानपान का ध्यान रखें। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी।

तुला राशि
आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। दिनचर्या में परिवर्तन होगा। नया काम आपको उत्साहित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जोखिम से जुड़े कार्यों को टालें। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। जीवन में नयापन महसूस होगा। विरोधी शांत रहेंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पूजापाठ में मन लगेगा। मित्रों के सहयोग से काम पूरे होंगे। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। दफ्तर का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। निवेश करने से बचें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आज परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खर्च ज्यादा होगा। बाहर का खाने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथ से मतभेद हो सकता है।

धनु राशि
आज का दिन बेहद परेशानी से भरा रहेगा। व्यर्थ के विवादों का हिस्सा न बनें। गुस्से पर काबू रखें। तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जरूरी कार्यों को न टालें। थकान हो सकती है। किसी रिश्तेदार से मतभेद हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। धैर्य रखना होगा।

मकर राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। आपके विरोधी शांत रहेंगे। खुशखबरी मिलेगी। रिश्तेदारों के यहां जाना हो सकता है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ेगा। मंदिर आदि दर्शन के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी के विचारों पर ध्यान दें। काम पूरे होंगे। छात्र खुश रहेंगे। किसी काम को पूरा करने में आलस न करें।

कुंभ राशि
आज आपको बेहद परिश्रम करना पड़ेगा। आमदनी बढ़ेगी। नया काम मिलेगा। कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। खानपान का ध्यान रखें। यात्रा कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। आपके कौशल की सभी सराहना करेंगे। दिन सकारात्मक रहेगा। तनाव लेने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि
आज नई योजना बना सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आमदनी बढ़ेगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिनभर भागदौड़ रहेगी। रोजगार से जुड़े कार्य सफल रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं।

No comments:

Post a Comment