17 अक्टूबर 2020 राशिफल, मां दुर्गा के आशीर्वाद से कारोबार में होगी बढ़ोतरी, इन राशियों के जातक किसी भी विवाद से बचें - Newztezz

Breaking

Saturday, October 17, 2020

17 अक्टूबर 2020 राशिफल, मां दुर्गा के आशीर्वाद से कारोबार में होगी बढ़ोतरी, इन राशियों के जातक किसी भी विवाद से बचें

 


मेष राशि

आज खुशखबरी मिलेगी। मित्रों से मुलाकात होगी। काफी दिनों बाद रिश्तेदारों से मुलाकात सकती है। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। दफ्तर का माहौल बेहद खुशनुमा रहेगा। सकारात्मक महसूस करेंगे। आज सभी कार्य उत्साह के साथ पूरा करेंगे। निवेश से जुड़े कार्य न करें। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। सेहत ठीक रहेगी।

वृषभ राशि
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी बुद्धिजीवी से भेंट हो सकती है। जिनसे बातचीत कर जीवन को नई दिशा मिलेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कारोबार को लेकर नई योजना बना सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संतानपक्ष की दिक्कत दूर होगी। शरीर के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

मिथुन राशि
आज आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज की रकम वापस फिलहाल नहीं मिलेगी। दिनचर्या में बदलाव होगा। सामाजिक कार्य करेंगे। कारोबार में लाभ होगा। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। चिंता व तनाव से दूर रहने किताबें पढ़ें या घूमने जाएं। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

कर्क राशि
आज के दिन कुछ ज्यादा काम रहेगा। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी कार्य को न टालें। युवाओं को अवसर मिलेगा। किसी विवाद में शामिल होने से बचें। जीवन साथी का सहयोग रहेगा। प्रभु की आराधना करें। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। सेहत ठीक रहेगी। प्रसन्न रहेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

सिंह राशि
आज का दिन अच्छा गुजरेगा। बेवजह खर्च हो सकता है। बोलचाल के दौरान भावनाओं पर काबू रखें। किसी को अप्रिय शब्द कहने से बचें। व्यवसाय में लाभ होगा। उधार की रकम वापस मिलेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। घर के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। खानपान का ध्यान रखें। विरोधी शांत रहेंगे। नया अवसर मिलेगा। छात्र खुश रहेंगे।

कन्या राशि
आज आर्थिक नुकसान की आशंका बनी हुई है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। जोखिम से जुड़े काम करने से बचें। सेहत ठीक रहेगी। यात्रा से लाभ होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की संभावना है। रिश्तेदारों से भेंट होगी। मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। आज का कर्ज देने से बचें। निवेश कर सकते हैं। नई जानकारी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

तुला राशि
आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी कार्य को लेकर अधीरता न दिखाएं। थकान महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। वित्तीय लेनदेन करते समय सतर्क रहें। दफ्तर में आपके काम से अफसर प्रभावित होंगे। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अचल संपत्ति खऱीदने का विचार कर सकते हैं। सभी कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। खुश रहेंगे।

वृश्चिक राशि
आज अप्रिय सूचना मिल सकती है। ज्यादा खर्च होने से मासिक बजट प्रभावित होगा। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। व्यवसाय अच्छा चलेगा। फील्ड में काम करने वालों को कुछ दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। छात्रों को अधिक कार्य करना होगा। आज ज्यादातर काम पूरे नहीं होने से तनाव बना रहेगा। बुजुर्गों से चर्चा कर अपनी उलझनें सुलझाएं। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा। परिवार से जुड़े कार्य ज्यादा रहेंगे। कानूनी मामले सुलझेंगे। किसी रिश्तेदार से मतभेद दूर होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन बेहद सुखी रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता की सेवा करें। आज धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि
आज आपको धनलाभ होगा। वाहन चलाते समय सावधान रखें। अप्रिय खबर मिल सकती है। ऑफिस में विवाद होने की आशंका है। गुस्से से बचें। अनर्गल शब्दों का प्रयोग नहीं करें। जीवनसाथी की सेहत के चलते चिंता हो सकती है। युवाओं को खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। जोखिम लेने से बचें। किसी कार्य को न टालें।

कुंभ राशि
आज मंदिरों के दर्शन में समय बीतेगा। यथासंभव दान आदि कार्य करें। खानपान का ध्यान रखें। आज बेहद सकारात्मक रहेंगे। चिंता व तनाव न लें। आज का दिन बेहतर रहेगा। धन लाभ होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। लंबित कार्य पूरे होंगे। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नई योजना बना सकते हैं। भौतिक संसाधन में वृद्धि होगी।

मीन राशि
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने कौशल से लोगों प्रभावित कर पाएंगे। वित्तीय निवेश कर सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य करने के दौरान बेहद सतर्क रहें। यात्रा को टालें। कारोबारी आज कुछ चिंतित हो सकते हैं। तनाव लेने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। युवा वर्ग को नए अवसर मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

No comments:

Post a Comment