16 अक्टूबर राशिफल, इन 2 राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें अन्य अपना भाग्य - Newztezz

Breaking

Friday, October 16, 2020

16 अक्टूबर राशिफल, इन 2 राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें अन्य अपना भाग्य

 


मेष राशि

आज का दिन सफलतादायक रहेगा। कुंवारों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। किसी कार्य को न टालें। खुशखबरी मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

वृषभ राशि
आज का दिन मिला जुला रहेगा। किसी कार्य को लेकर अधिक प्रयास करना पड़ेगा। व्यर्थ के विवाद का हिस्सा न बनें। जोखिम से जुड़े कार्यों के दौरान सावधान रहें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। किसी से मतभेद हो सकता है। जरूरी फैसले सोच-समझकर लें। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। युवाओं की दिक्कत दूर होगी।

मिथुन राशि
आज आपको नई सूचना मिलेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। थकान व कमजोरी महसूस कर सकते हैं। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। कानूनी में अड़चन आ सकती है। किसी की मदद से आपकी समस्या सुलझेगी।कारोबारियों के लिए आज का दिन बेहतर है। धन लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। बाहर जाते समय सावधान रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

कर्क राशि
आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। नए निवेश करने से पहले दस्तावेजों का आकलन जरूर कर लें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। दिनचर्या में सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। लेनदेन करते समय सावधान रहें। फील्ड में कार्य करने वालों को कुछ दिक्कत हो सकती है।

सिंह राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा। पुरानी रकम आसानी से वसूल होगी। सामाजिक कार्यों के लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। नया प्रोजेक्ट शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार के लोगों से मतभेद दूर होंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। युवाओं को कैरियर संबंधी सूचना मिलेगी।

कन्या राशि
आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह का खर्च होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कोई पुरानी बीमारी परेशानी का कारण बन सकती है। किसी की बात में आकर कोई निर्णय न लें। क्रोध से अपना बचाव करें। किसी से विवाद होने की आशंका है। मानसिक उलझन बनी रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। जोखिम लेने से बचें। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।

तुला राशि
आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। कैरियर से जुड़े प्रयास सफल रहेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। अचानक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी व्यक्तियों से हानि पहुंच सकती है। चिंता व तनाव दूर होगा। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। खानपान का ध्यान रखें। किसी कार्य को न टालें। आलस्य न करें।

वृश्चिक राशि
आपके लिए आज का दिन सुखद रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। बाहर जाने का मन बनेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। आपकी वजह से कई लोगों के काम बनेंगे। आफिस में कुछ दिक्कत हो सकती है। शत्रु शांत रहेंगे। धन लाभ होगा। ज्यादा खर्च न करें।

धनु राशि
आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आपके विरोधी सक्रिय होंगे। छात्रों के थोड़े प्रयास से ही काम बनेंगे। आज यात्रा को टालें। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें। नई योजना को क्रियान्वित फिलहाल नहीं करें। बच्चों के साथ समय बिताएं।

मकर राशि
आज दिनभर भाग दौड़ रहेगी । कानूनी मामले अटके रहेंगे। कार्यों में विलंब होगा। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। अप्रिय समाचार मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। खानपान का ध्यान रखें। परिवार के लोगों से अच्छा सामंजस्य रहेगा। आपकी दिक्कत दूर करने में मित्रों की मदद मिलेगी।

कुंभ राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी नए कार्य को शुरू न करें। शारीरिक थकावट होने की आशंका है। बेचैनी बनी रहेगी। यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। दफ्तर में खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को ज्यादा मेहनत करना होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वित्तीय निवेश शुभ रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा

मीन राशि
आज आपका दिन सुहावना रहेगा। पूरे दिन सकारात्मकता बनी रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिससे आपको नई दिशा मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। आपको कामों की सराहना होगी। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आप दिन भर प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

No comments:

Post a Comment