कौन हैं जूल्स वर्ने? जिन्होंने भारत को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी, अब तक हो रही है सच! - Newztezz

Breaking

Saturday, September 5, 2020

कौन हैं जूल्स वर्ने? जिन्होंने भारत को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी, अब तक हो रही है सच!


दुनियाभर में मशहूर अपनी भविष्वाणियों को सही साबित करने वाले जूल्स वर्ने ने कुछ भविष्यवाणियां भारत को लेकर भी की थी, जो अभी तक सच साबित हो रही हैं। दरअसल जूल्स वर्ने भविष्यवक्ता के साथ-साथ एक लेखक भी थे, कहा जाता है कि वह अपनी सटीक भविष्यवाणियों को लिए जाने जाते थे। हालांकि जूल्स वर्ने तो अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी की हुई भविष्यवाणी आज भी कई देशों के लिए सही साबित हो रही हैं। जूल्स वर्ने ने विश्व राजनीति के बारे में कई भविष्यवाणियां की थीं। कहा जाता है कि ये भविष्यवाणियां अब तक के इतिहास में सच साबित हुई हैं। जूल्स वर्ने ने ज्यादातर भविष्यवाणियां विज्ञान से संबंधित की हैं। आइए जानते हैं विश्वविख्यात भविष्यवक्ता जूल्स वर्ने की भविष्यवाणियों के बारे में। आज हम आपको उनकी कुछ प्रमुख भविष्यवाणियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कई साल पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी।

  1. जूल्स वर्ने ने कहा था कि चीन ने भारत की जितनी जमीन पर कब्ज़ा कर रखा है उसे भारत वापस ले लेगा। उन्होंने तिब्बत के आज़ाद होने की भी भविष्यवाणी की है। वहीं खुद को कमजोर होते देख चीन एटम बम बनाएगा।
  2. भविष्यवक्ता जूल्स वर्ने ने बांग्लादेश को लेकर भी एक भविष्यवाणी की थी जो वक्त के साथ सही साबित हुई। उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के साथ जंग होगी जिसके बाद नया देश बनेगा, ये भी सच है कि जंग 1947 में हुई थी, इस जंग में बांग्लादेश अलग देश बना था। भविष्वाणी में यह भी कह गया था कि इस जंग के बाद पाकिस्तान एक छोटे से टापू जैसा ही रह जायेगा। वहीं इसके काफी हिस्से पर अफगानिस्तान अपने कब्जे में ले लेगा। इसके आलावा बलूचिस्तान भी स्वतंत्र देश बन जाएगा।
  3. वक़्त के साथ भारत का सम्मान विश्व में बढ़ेगा और वो शक्तिशाली देश बनकर उभरेगा। ये सच है कि आज भारत के नाम का डंका पूरे विश्व में बजता है। उन्होंने यह भी कहा था कि एक वक़्त ऐसा भी आएगा जब दुनिया के लिए पर्यावरण प्रदूषण मुसीबत बन जाएगा और नई बिमारियों का जन्म होगा और वो फैलेंगी जो डॉक्टर्स की भी समझ से दूर होंगी। यहां जिस बीमारी का वर्णन किया जा रहा है, उससे आज पूरी दुनिया परिचित है।
  4. इसके साथ ही जूल्स वर्ने ने ग्रहों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि हर्षल, प्लूटो सहित दूसरे ग्रहों की जानकारी विकसित देशों को प्राप्त होगी। ये सच है कि आज पृथ्वी के सभी ग्रहों पर नजर अमेरिका के (NASA) की रहती है। वहीं एक समय ऐसा भी आएगा जब मनुष्य शुक्र और मंगल ग्रह तक चला जाएगा। हाल ही में भारत ने चंद्रयान-2 का सफल परीक्षण किया था। इस परीक्षण के बाद मनुष्य चांद पर पहुंच सकता है।
  5. यानि की जूल्स वर्ने की अधिकतर भविष्यवाणियां दुनिया को लेकर सही साबित हुई हैं, भारत के बारे में जो कुछ कहा गया था, आज सभी सही साबित होती दिखाई पड़ रही हैं।

मालूम हो कि 19वीं सदी के सबसे प्रगतिशील लेखकों में से एक जूल्स वर्ने की भविष्वाणियां अधिकतर सही साबित हुई हैं। वो इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों की बात करते थे और इस पर एक किताब भी लिखी थी जिसके करीब 90 वर्ष पनडुब्बियां अस्तित्व में आईं थीं।

अहम बात..

इस खबर में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

No comments:

Post a Comment