4 सितंबर 2020 राशिफल, सूर्य देवता के आगे हाथ जोड़कर शुरू करें कार्य, मिलेगा लाभ, सुख-समृद्धि में होगी बढ़ोत्तरी - Newztezz

Breaking

Friday, September 4, 2020

4 सितंबर 2020 राशिफल, सूर्य देवता के आगे हाथ जोड़कर शुरू करें कार्य, मिलेगा लाभ, सुख-समृद्धि में होगी बढ़ोत्तरी

 


मेष राशि

दिन के कामों को सेहत बाधित कर सकती है। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। अपने जीवन-साथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। कॉन्फिडेंस से आपको सफलता मिल सकती है। सुबह उठकर माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम सफल होंगे।

वृषभ राशि
आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज भाग्य आपका साथ देगा। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण, धार्मिक संस्थान, आयात-निर्यात आदि के क्षेत्र से जुड़ा है, तो आज लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरीपेशा हैं, आज उन्हें प्रमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है, जिसमें उनका रुतबा बढ़ जाएगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम करते रहिये। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा और उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। सूर्य देवता के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करें, पॉजिटिविटी आयेगी।

मिथुन राशि
कोई बड़ी सफलता भी मिलने के योग हैं। किए गए कामों से आपको फायदा हो सकता है। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। सामाजिक तौर पर आप एक्टिव हो सकते हैं। नए लोगों से भी मुलाकात होने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। कोई बड़ा काम भी आपको मिल सकता है। अपने कुछ कामों को लेकर थोड़ी अनिश्चितता महसूस होगी। ऑफिस में आपके या किसी और के काम को लेकर कलहपूर्ण स्थिति बन सकती है। फालतू खर्चा भी हो सकता है।जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

कर्क राशि
आपका चढ़ा हुआ पारा आपको परेशानी में डाल सकता है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दोस्त और क़रीबी लोग मदद के लिए आपकी ओर हाथ बढ़ाएंगे। मुमकिन है कि आज आपकी आँखें किसी से चार हो जाएँ- अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें।हनुमान चालीसा का पाठ करें, सभी दुःखों का निवारण होगा।

सिंह राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका मन सामाजिक और राजनीतिक कार्यों की तरफ होगा। पड़ोसियों के बीच आपके पुराने सामाजिक कामों की तारीफ होगी। आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी होगी। आज आर्थिक लाभ के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि के छोटे बच्चों को आज पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है। शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। कुछ नए कॉन्टेक्ट्स आज आपकी लिस्ट में बढ़ सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। हो सकता है कि दोस्तों के साथ रात को डिनर करने बाहर जाएं। माता दुर्गा को चुनरी चढ़ाएं, सभी काम बनेंगे।

कन्या राशि
धन लाभ और पुराने सौदों से फायदा हो सकता है, रोजमर्रा के काम समय से पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में दूर स्थान से संबंधित कारोबार या लंबे समय के निवेश से फायदा हो सकता है। जीवनसाथी को समय दें, पार्टनर आपसे पैसों और सेहत के मामलों पर गंभीर बातचीत कर सकता है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। रोमांटिक संबंध और गहरे हो सकते हैं। दोस्तों की मदद से कोई खास काम भी जल्दी निपट सकता है। कोई आप से धोखा करने की कोशिश भी कर सकता है। बाकी सेहत अच्छी रहेगा। गणेश जी को हल्दी का तिलक लगाएं, सारे काम सफल होंगे।

तुला राशि
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। आज का दिन थोड़ी दिक़्क़त ला सकता है; लेकिन आप धीरज और शान्त मन से हर मुश्किल पर जीत हासिल कर सकते हैं। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा।गाय को रोटी खिलाएं।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। आज का दिन कवियों और प्रोफेसरों के लिए शुभ है। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज कम्पीटेटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। सुबह उठकर धरती माता को प्रणाम करें, दिन अच्छा गुजरेगा।

धनु राशि
किसी महत्वपूर्ण और नजदीकी रिश्तों में हलचल हो सकती है। खर्चा करते समय खुद पर नियंत्रण रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। पैसे कमाने के कुछ नए मौके अचानक मिल सकते हैं। नया पार्टटाइम काम भी मिल सकता है। पुरानी चीज बेच सकते हैं। परिवार और संतान की जरूरतों पर आपको ध्यान देना होगा। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश रहेगी। भौतिक सुख बढ़ेंगे। कामकाज करने के तरीकों में बदलाव हो सकता है। कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिलने की संभावना है। माता सरस्वती की पूजा करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

मकर राशि
आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की ज़रूरत हो सकती है। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज के दिन जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।आज किसी जरुरतमंद को भोजन खिलाने से घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। सोसाईटी के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न रहेंगे। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आज किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य फिट रहेगा। इस राशि की अविवाहित महिलाओं को आज के दिन विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। लवमेट के साथ दिन अच्छा गुजरेगा जीवनसाथी आपके लिये घर पर कुछ अच्छा सा खाने के लिये बना सकते हैं, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। इसके अलावा जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए आज दिन अच्छा है। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, सब अच्छा ही अच्छा होगा।

मीन राशि
दोस्तों के साथ किसी गंभीर मामले पर विचार-विमर्श हो सकता है। ऑफिस में प्रसन्नता और अपनेपन के भाव के साथ कई लोग आपसे जुड़ सकते हैं। कोई प्रभावशाली और बड़ा पद मिलने की संभावना भी बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति पर विचार करें और भविष्य के लिए योजना बनाएं। आज आपके लिए यही अच्छा है कि आप किसी पुरानी बात या चिंता को मन में न रखें। कामकाज बढ़ सकता है।गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, सारे काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे।

No comments:

Post a Comment