फिर से पेट्रोल की कीमत में आई बढ़ोतरी, डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं, जानें आज के ताजा रेट - Newztezz

Breaking

Sunday, August 23, 2020

फिर से पेट्रोल की कीमत में आई बढ़ोतरी, डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं, जानें आज के ताजा रेट

पिछले काफी दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी प्रकार का कोई बदलाव दर्ज नहीं किया जा रहा था, लेकिन अब गत शुक्रवार से लगातार पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 19 पैसों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को 14 और 16 पैसों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, फिर आज यानी रविवार को पेट्रोल की कीमत में 14 पैसों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही बात अगर डीजल की करें तो डीजल में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं। महज सिर्फ बीते दिनों राजधानी दि्ल्ली में डीजल के दाम में 8.36 रूपए की कटौती की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में डीजल के दाम 73.56 रूपए हो गए।


जानें देश के प्रमुख शहरों के दाम 
वहीं अगर देश के प्रमुख शहरों के दाम जानने की कोशिश करें तो राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम 81.49 और 73.56 रूपए है। कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के दाम क्रमश: 83.01 और 77.06 रूपए हैं। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम  क्रमश: 88.16 रूपए और 80.11 रूपए है। चैन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 84.52 रूपए और 78.86 रूपए हैं।

ऐसे जानें अपने शहर के दाम 
इसके साथ ही यदि आपको अपने शहर के दाम जानने हैं तो इसके लिए आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा, जिससे आप मैसेज के जरिए अपने शहर के पेट्रोल और डीजल का दाम जान सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि हर शहर का कोड अलग-अलग होता है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट पर मिल जाएगा। इस तरह आप अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के दाम जान सकते हैं।

हर रोज बदलते हैं दाम 
यहां पर हम आपको बताते चले कि पेट्रोल और डीजल के दाम हर रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल और डीजल के  दाम तय होने से पहले उसे बहुत से पड़ावों से होकर गुजरना पड़ता है। जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, एक्साइस ड्यूटी, डीलर कमीशन जैसे रास्तों से गुजरकर एक पेट्रोल और डीजल के दाम तय होते हैं और फिर यह अपने अंतिम पड़ाव यानी की पेट्रोल पंच चलाने वाले मालिकों के पास पहुंचते हैं, जो उसमे अपना मार्जिन जोड़ने के बाद उपभोक्ताओं तक पहुंचाते हैं। इस तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम तय होने की पूरी कवायद होती है।


No comments:

Post a Comment